ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर और दुनिया के महान स्पिनरों में से एक शेन वॉर्न की आकस्मिक मौत पर भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर को अपनी टिप्पणी से शर्मिंदगी झेलनी पड़ी है। गावस्कर ने वार्न को दुनिया के महानतम खिलाड़ी मानने से इंकार कर दिया था।
शुक्रवार को 52 साल की उम्र में वार्न ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनके निधन पर पूरे क्रिकेट जगत ने शोक व्यक्त किया था। इसी बीच दिग्गज भारतीय क्रिकेटर रहे सुनील गावस्कर ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी थी। लेकिन एक न्यूज चैनल पर उन्होंने वॉर्न को महानतम खिलाड़ी मानने से इंकार कर दिया था।
सुनील गावस्कर के इस बयान के बाद ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने उनके बयान की टाइमिंग को लेकर निंदा की थी। सोशल मीडिया पर भी दिग्गज भारतीय को आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। जिसे लेकर लिटिल मास्टर ने इंस्टाग्राम पर सोमवार रात एक वीडियो जारी किया और अपनी सफाई दी।