ब्रेकिंग न्यूजः यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र हुआ गोली का शिकार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती – The Hill News

ब्रेकिंग न्यूजः यूक्रेन में एक और भारतीय छात्र हुआ गोली का शिकार, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

कीव। यूक्रेन में चल रहे रूस के हमलों के बीच वहां फंसा एक भारतीय छात्र गोलीबारी का शिकार हो गया है। छात्र को गोली लगने की पुष्टि यूक्रेन सरकार ने की है। घायल छात्र को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज नौवां दिन है। यूक्रेन पर रूसी सेना का हमला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रूस की गोलाबारी में आज यूक्रेन की राजधानी में एक भारतीय छात्र को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। दूसरी और हमलों के चलते यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर पावर प्लांट जपोरीझिया (Zaporizhzhia) में भी आग लग गई। आग लगने के बाद न्यूक्लियर पावर प्लांट धू धू कर जलने लगा। इस बीच यूक्रेन की स्टेट इमरजेंसी सर्विस का कहना है कि पावर प्लांट के पास आग पर काबू पा लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *