शिमला। न्यू पेंशन स्कीम के तहत आने वाले कर्मचारियों ने दोपहर बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा की तरफ कूच कर दिया। विधानसभा से सटे चौड़ा मैदान में प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए पुलिस कर्मी मुस्तैद कर दिए गए हैं। दोपहर दो बजे के बाद कर्मचारियों ने बैरिकेड्स तोड़कर आगे का रुख कर दिया। सरकार ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन पर रोक लगा रखी है। प्रदर्शनकारी सीसेल होटल के सामने अंबेडकर चौक में एकत्र हुए। इसके बाद कर्मचारी चौड़ा मैदान का रुख करने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस जवानों व कर्मचारियों के बीच धक्का मुक्की भी हुई।