लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के मतदान में प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के दिग्गज मोर्चे पर रहेंगे। भाजपा के अमित शाह के साथ केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह शुक्रवार को ताबड़-तोड़ चुनावी सभाएं करेंगे। पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होना है। पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 सीटों पर मतदान होगा। भाजपा ने 2017 में इस चरण में 47 सीटें जीती थी।