कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की पोती सौंदर्या ने शुक्रवार (28 जनवरी) को आत्महत्या कर ली। पेशे से डॉक्टर सौंदर्या 30 साल की थी। उनका शव बेंगलुरु स्थित फ्लैट में फांसी के पंखे से लटका मिला। सौंदर्या की शादी हो चुकी थी और उनका 4 महीने का बच्चा था। सौंदर्या का बॉरिंग अस्पताल में पोस्टमॉर्टम किया गया। पुलिस ने बताया कि सौंदर्या ने आत्महत्या की है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सौंदर्या सेंट्रल बेंगलुरु के बसंतनगर स्थित अपने फ्लैट में रहती थीं। वह बेंगलुरु के एम एम रमैय्या अस्पताल में डॉक्टर थीं। उनकी शादी 2018 में डॉक्टर नीरज एस से हुई थी। उन्होंने चार महीने पहले बच्चे को जन्म दिया था। बताया जा रहा है कि उनमें गर्भावस्था के बाद के अवसाथ के लक्षण थे। हालांकि, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। लेकिन, वहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सौंदर्या के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। हालांकि, सौंदर्या ने आत्महत्या क्यों की, इस संबंध में अभी कुछ पता नहीं लग सका है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सौंदर्या कर्नाटक के पूर्व सीएम की पोती थीं। वह येदियुरप्पा की दूसरी बेटी पद्मावती की बेटी थीं। वहीं, कई बीजेपी नेता येदियुरप्पा को सांत्वना देने के लिए अस्पताल पहुंचे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सौंदर्या की मौत के बारे में शुक्रवार सुबह बता चला। करीब 10 बजे घरेलू सहायिका ने बार-बार दरवाजा खटखटाया। कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर घरेलू सहायिका ने सौंदर्या के पति को कॉल किया। नीरज ने दरवाजा खोला तो सौंदर्या पंखे से लटकी हुई थीं।