एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। मौनी और सूरज की शादी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। मौनी और सूरज ने गोवा में साउथ इंडियन रीति-रिवाजों से शादी की है। मौनी और सूरज तस्वीर में मंडप पर बैठे नजर आ रहे है। दोनों की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। साउथ इंडियन ब्राइड बन मौनी रॉय बेहद खूबसूरत लग रही हैं। मौनी रॉय फोटोज में साउथ इंडियन ब्राइड बनीं बेहद सुंदर लग रही हैं, उन्होंने व्हाइट कलर की रेड बॉर्डर वाली खूबसूरत साड़ी पहनी है। इसके सात ही उन्होंने गोल्डन ज्वेलरी पहनी है। जो उनके लुक को और सुंदर बना रही है। सूरज साउथ इंडियन हैं उन्ही के कल्चर के अनुसार दोनों ने शादी की है।