कल भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं किशोर उपाध्याय – The Hill News

कल भाजपा ज्वाइन कर सकते हैं किशोर उपाध्याय

देहरादून। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय कल भाजपा का दामन थाम सकते हैं। भाजपा से नजदीकियों के चलते कांग्रेस पहले ही उन्हें सभी पदों से हटा चुकी है। किशोर टिहरी विधानसभा से टिकट मांग रहे हैं, लेकिन अभी तक कांग्रेस और भाजपा ने टिहरी से प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। सूत्रों के अनुसार किशोर ने एक बार फिर भाजपा से संपर्क साधा है। भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रहलाद जोशी के वह संपर्क मे हैं। उनकी ज्वाइनिंग को लेकर अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं आई है, लेकिन संभावना जताई जा ररही है कि वह कल दोपहर को देहरादून में भाजपा में ज्वाइन कर सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह कांग्रेस के लिए झटका होगा। कांग्रेस के पास टिहरी से कोई मजबूत प्रत्याशी नहीं है। वहीं भाजपा अगर किशोर को ज्वाइन करवाती है तो उनको टिहरी के सीटिंग विधायक धन सिंह नेगी का टिकट काटना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *