बाजपुर में कांग्रेस को झटका, जगतार बाजवा ने पत्नी सुनीता संग थामा आप का दामन – The Hill News

बाजपुर में कांग्रेस को झटका, जगतार बाजवा ने पत्नी सुनीता संग थामा आप का दामन

ऊधमसिंह नगर। कांग्रेस को बाजपुर में बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस नेता जगतार सिंह बाजवा ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है। बाजवा की पत्नी सुनीता टम्टा बावजा भी उनके साथ आप में शामिल हुए हैं। नई दिल्ली में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दोनों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। सुनीता टम्टा बाजपुर से 2107 में कांग्रेस की प्रत्याशी थी और बेहद कम अंतर से यशपाल आर्य से चुनाव हारी थी। इस बार आर्य के कांग्रेस में आने से सुनीता का टिकट काट दिया, जिससे नाराज जगतार ने आप का दामन थाम लिया। जगतार बाजवा किसान आंदोलन के दौरान बेहद सक्रिय रहे हैं और सिख समुदाय में उनकी मजबूत पैठ है। सुनीता के आप का प्रत्याशी बनने से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *