कांग्रेस के आरएपीएन सिंह आज होंगे भाजपा में शामिल – The Hill News

कांग्रेस के आरएपीएन सिंह आज होंगे भाजपा में शामिल

लखनऊ। यूपीए की मनमोहन सिंह सरकार में गृह राज्य मंत्री रहे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के स्टार प्रचारक पूर्व सांसद आरएपीएन सिंह ने कांग्रेस को छोड़ दिया है। आरपीएन सिंह ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। वह मंगलवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। उनके साथ समाजवादी पार्टी के विधायक शरदवीर सिंह भी भाजपा की सदस्यता लेंगे।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरपीएन सिंह ने लम्बी सेवा के बाद मंगलवार को कांग्रेस को त्याग दिया है। कुंवर रतनजीत प्रताप नारायण (आरपीएन) सिंह कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए इस्तीफे में उन्होंने लिखा है कि आज देश में हम अपने महान गणराज्य के गठन का जश्न मना रहे हैं। इस अवसर पर मैं भी अपनी राजनीतिक यात्रा में एक नया अध्याय शुरू करता हूं। जय हिंद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *