पंजाब में आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा बने भगवंत मान – The Hill News

पंजाब में आम आदमी पार्टी का सीएम चेहरा बने भगवंत मान

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव में भगवंत मान आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर वह खुद भगवंत मान का नाम घोषित कर देते तो लोग आरोप लगाते कि उन्होंने छोटे भाई को सीएम चेहरा बना दिया। पिछले हफ्ते हमने फोन नं. जारी किया, जिसमें भगवंत मान का नाम टाप पर रहा। 21 लाख से अधिक मैसेज व फोन आए। सर्वे में आप की सरकार बन रही है। 93.7 फीसद लोगों ने भगवंत मान का नाम दिया। यानी राज्य के अगले सीएम भगवंत मान होंगे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *