उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य थामेंगी भाजपा का दामन – The Hill News

उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य थामेंगी भाजपा का दामन

देहरादून। टिकट कटने से आशंकित उत्तराखंड महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता आर्य भाजपा का दामन थाम सकती हैं। बीती रात उन्होंने प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी से मुलाकात की। आपको बता दें कि सरिता आर्य पिछला चुनाव नैनीताल सुरक्षित सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ी थी, लेकिन इस बार यशपाल आर्य और उनके बेटे संजीव आर्य के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में आने से उनका टिकट कटना तय है। कांग्रेस नैनीताल से संजीव को टिकट देगी, इसी शर्त पर यशपाल ने कांग्रेस का दामन थामा है।
उत्तराखंड में चुनाव से ठीक पहले नेताओं का दल बदलने का सिलसिला तेज होता जा रहा है। पूर्व विधायक सरिता आर्य भाजपा में शामिल हो सकती हैं। उन्होंने चुनाव प्रभारी से भी मुलाकात की है। दरअसल, सरिता आर्य कांग्रेस में टिकट की मांग कर रही हैं। बताया ये भी जा रहा है कि आर्य भाजपा हाईकमान के टिकट के पक्के वादे के बाद ही पार्टी को अलविदा कहेंगी। उन्होंने खुद भी ये बात साफ कर दी थी कि कांग्रेस को टिकट देना ही होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *