उत्तराखंड में पहली बार दिखा स्मू डक पक्षी

 रामनगर : रामनगर क्षेत्र के तुमडिय़ा जलाशय में पहली बार स्मू डक पक्षी दिखाई दिया है। स्मू, मर्गेन्सर बतख की सबसे छोटी प्रजाति होती है। यह पक्षी मूल रूप से यूरोपीय प्रजाति का है। भारतीय उपमहाद्वीप में इसको कभी कभार ही देखा जाता है। स्मू डक को उत्तराखंड में पहली बार कार्बेट फाउंडेशन के शोधकर्ताओं की टीम ने देखा है।

कार्बेट फाउंडेशन के निदेशक डा. हरेंद्र सिंह बर्गली के नेतृत्व में टीम ने तुमडिय़ा जलाशय में इस प्रजाति को पहली बार दिसंबर 2021 के अंतिम सप्ताह में देखा था। पुष्टि करने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ (आइयूसीएन) डक विशेषज्ञ समूह के साथ तस्वीरें साझा की गई थी। डा. बर्गली ने बताया कि तुमडिया जलाशय में वर्तमान में 64 जल निर्भर प्रजातियां और 18 जलपक्षी प्रजातियां है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *