23 दिसंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा पूरी टीम दो दिवसीय दौरे पर आएगी उत्तराखंड – The Hill News

23 दिसंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा पूरी टीम दो दिवसीय दौरे पर आएगी उत्तराखंड

देहरादून 23 दिसंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा पूरी टीम के साथ उत्तराखंड के दो दिनी दौरे पर आएंगे। वह जिलाधिकारियों, पुलिस अधीक्षक के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा करेंगे। साथ ही राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ भी बैठक करेंगे।

मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा के किया गया है। 23 दिसंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त शाम चार बजे देहरादून पहुंचेंगे। इसी दिन शाम पांच बजे राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद प्रदेश के निर्वाचन अधिकारी के साथ बैठक करेंगे। 24 दिसंबर को मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद चुनाव व्यय निगरानी अधिकारी, मुख्य सचिव और डीजीपी के साथ बैठक करेंगे। फिर प्रेस वार्ता कर वापस दिल्ली लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *