Himachal: दिवाली से पहले आउटसोर्स और परियोजना कर्मचारियों को एडवांस मानदेय देने का एलान किया – The Hill News

Himachal: दिवाली से पहले आउटसोर्स और परियोजना कर्मचारियों को एडवांस मानदेय देने का एलान किया

शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिवाली से पहले सभी आउटसोर्स और परियोजना कर्मचारियों को एडवांस मानदेय देने का एलान किया है। मुख्यमंत्री सुक्खू ने वित्त विभाग को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं। प्रदेश के हजारों कर्मचारियों को मुख्यमंत्री ने बड़ी राहत दी है।

दिवाली का त्योहार 20 अक्टूबर को है। करवाचौथ के बाद दिवाली और फिर भैया दूज तीन बड़े त्योहार होने के कारण मुख्यमंत्री सुक्खू ने कर्मचारियों को एडवांस में सैलरी देने का एलान किया है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के ठेकेदारों को भी दिवाली का तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने वित्त विभाग को दस लाख रुपये तक की लंबित पेमेंट करने के निर्देश दिए हैं।

गत दिवस मुख्यमंत्री ने लाखों कर्मचारियों व पेंशनरों को तीन प्रतिशत महंगाई भत्ते की किस्त जारी करने की घोषणा की थी जिसकी शाम को अधिसूचना भी जारी हो गई।

करोड़ों की पेमेंट है पेंडिंग

अभी ठेकेदारों की करोड़ों रुपये पेमेंट पेंडिंग पड़ी हुई है। दिवाली के त्योहार के कारण मुख्यमंत्री सुक्खू ने दस लाख रुपये तक के भुगतान के निर्देश जारी किए हैं।

 

Pls reaD:Himachal: बिजली बोर्ड कर्मचारियों को पुरानी पेंशन के लिए वित्तीय स्थिति सुधरने का इंतजार करना होगा: मुख्यमंत्री सुक्खू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *