लुधियाना। पंजाब के अमृतसर में आज क्रिकेटर अभिषेक शर्मा की बहन कोमल शर्मा की शादी है। बारात लुधियाना से अमृतसर के लिए रवाना हो गई है। इस समारोह में मुख्यमंत्री भगवंत मान भी शामिल होंगे।
हालांकि, बहन की शादी में अभिषेक शर्मा शामिल नहीं हो पाएंगे। इसकी वजह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज है, जिसके लिए क्रिकेटर कानपुर रवाना हो गए हैं।
बहन के शगुन में पहुंचे थे अभिषेक
इससे पहले 30 सितंबर को कोमल शर्मा की शगुन रस्म में अभिषेक शर्मा पहुंचे थे। उनके साथ युवराज सिंह सहित कई खिलाड़ी मौजूद थे। यहां उन्होंने जमकर डांस किया और बहन को आशीर्वाद दिया। शगुन के बाद अभिषेक बहन को आशीर्वाद देकर कानपुर के लिए रवाना हो गए थे।
कहां होगी कोमल शर्मा की शादी?
कोमल शर्मा की शादी लुधियाना के व्यवसायी कवलजीत सिंह ओबरॉय के बेटे लोविश ओबरॉय के साथ हो रही है। दोनों अमृतसर के एक गुरुद्वारे में पारंपरिक समारोहों के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधेंगे। इस बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा को देखते हुए सिक्योरिटी के प्रबंध भी कड़े कर दिए गए हैं।
कौन हैं लोविश ओबरॉय?
मिली जानकारी के अनुसार, लोविश ओबरॉय लुधियाना में मौजूद एक हौजरी व्यवसायी हैं। उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। इसके साथ ही उन्हें घूमना और गोल्फ खेलना पसंद है। लोविश ओबरॉय सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं।
इंस्टाग्राम पर उनके 24 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल ही में उन्होंने शगुन रस्म से जुड़ी तस्वीरें भी साझा की थीं। बता दें कि लोविश और कोमल काफी लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। 29 मई 2025 को दोनों की सगाई हिमाचल के शिमला में हुई थी और आज दोनों शादी के पवित्र रिश्ते में बंधने जा रहे हैं।
Pls read:Punjab: पंजाब के ग्रुप डी कर्मचारियों को मिलेगा 10000 रुपये का त्योहार एडवांस