Uttarakhand: मुख्यमंत्री आवास पर लहराया तिरंगा, सीएम धामी ने की ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में शामिल होने की अपील

देहरादून।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास में तिरंगा फहराकर इस अभियान को गति दी और प्रदेशवासियों को इसमें शामिल होने का संदेश दिया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से शुरू हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज एक जन-आंदोलन बन चुका है और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचा रहा है। उन्होंने तिरंगे को भारत की स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी नागरिकों से यह विशेष अपील की कि वे इस स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों, कार्यालयों और दुकानों पर पूरे गर्व और सम्मान के साथ तिरंगा फहराएं। उन्होंने कहा कि यह हमारे उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करने का भी एक अवसर है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।

 

Pls reaD:Uttarakhand: उत्तराखंड में नदी-नालों के किनारे निर्माण पर पूर्ण प्रतिबंध, धामी सरकार का सख्त फैसला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *