शिमला।
उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने पेन स्टेट लेहाई वैली की चांसलर डॉ. टीना रिचर्डसन के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक का उद्देश्य हिमाचल प्रदेश और अमेरिका की प्रतिष्ठित पेन स्टेट यूनिवर्सिटी के बीच चल रहे शैक्षणिक सहयोग की प्रगति की समीक्षा करना और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करना था।
हिमाचल प्रदेश और पेन स्टेट यूनिवर्सिटी, हिमाचल में विश्वविद्यालय द्वारा शुरू की गई स्नातक पहलों (undergraduate initiatives) के माध्यम से अपनी वैश्विक शैक्षणिक साझेदारी का विस्तार कर रहे हैं। यह पहल, जो पेन स्टेट ग्लोबल अफेयर्स के सलाहकार डॉ. वासु सिंह के नेतृत्व में चल रही है, 2022 में दो कॉलेजों में पायलट प्रोजेक्ट के साथ शुरू की गई थी। इस पहल ने अब तक उल्लेखनीय प्रगति दिखाई है और अंतर-सांस्कृतिक सीखने के अवसरों व शैक्षणिक आदान-प्रदान को सफलतापूर्वक बढ़ावा दिया है।
उप मुख्य सचेतक ने बैठक को अत्यंत सार्थक और उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के प्रतिनिधियों ने हिमाचल प्रदेश के साथ अपनी शैक्षणिक साझेदारी को और मजबूत करने, इसका विस्तार करने तथा इसे आगे बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है।
इस महत्वपूर्ण बैठक में विधायक विनोद सुल्तानपुरी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
Pls read:Himachal: चमियाणा में रोबोटिक सर्जरी की शुरुआत, सीएम की मौजूदगी में हुआ पहला ऑपरेशन