तीर्थ पुरोहितों ने बंद रखा है आज गंगोत्री धाम, देवस्थानम बोर्ड भंग करने की मांग

प्रदेश सरकार की ओेर से देवस्थानम् बोर्ड भंग करने को लेकर  कोई सकारात्मक कार्यवाही न करने पर गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। तीर्थ पुरोहितों ने आज संपूर्ण गंगोत्री धाम बंद रखने के साथ ही पूजा पाठ न करने का  निर्णय लिया है। जिसमें गंगोत्री धाम की यात्रा पर पर आने वाले तीर्थ पुरोहितों को खासी परेशानी उठानी पड़ेगी। रविवार को गंगोत्री धाम में श्री पांच मंदिर गंगोत्री समिति, तीर्थ पुरोहितों, हकहकूक धारियों तथा स्थानीय व्यापारियों की एक बैठक संपंन हुई।  जिसमें सभी तीर्थ पुरोहितों, व्यापारियों एवं हकहकूक धारियों ने देवस्थानम् बोर्ड भंग न होने पर नाराजगी व्यक्त की। तीर्थ पुरोहितों ने का कि प्रदेश सरकार की ओर से गत 11 सितंबर  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हुई वार्ता में 30 अक्टूबर तक देवस्थानम बोर्ड को भंग किए जाने का निर्णय लिया जाने की बात हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *