Saudi Arab: हज में बच्चों के प्रवेश पर रोक, सऊदी अरब का बड़ा फैसला – The Hill News

Saudi Arab: हज में बच्चों के प्रवेश पर रोक, सऊदी अरब का बड़ा फैसला

नई दिल्ली: सऊदी अरब ने हज यात्रा के लिए बच्चों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। सऊदी अरब के हज और उमरा मंत्रालय ने बताया कि हज के दौरान बढ़ती भीड़ और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। 2025 के हज सीजन में उन लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जो पहली बार हज पर जा रहे हैं। हज 2025 के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है।

हज सीजन के लिए नए नियम:

सऊदी अरब के नागरिक और निवासी अब Nusuk ऐप या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से 2025 के हज सीजन के लिए आवेदन कर सकते हैं। नए नियमों के अनुसार, आवेदकों को अपने विवरण सत्यापित करने और अपने यात्रा साथियों को पंजीकृत करना होगा.

1 फरवरी 2025 से, भारत समेत 14 देशों के यात्री केवल सिंगल-एंट्री वीजा के लिए पात्र होंगे। यह फैसला मल्टी-एंट्री वीजा के दुरुपयोग को रोकने के लिए लिया गया है, जिसका इस्तेमाल कुछ यात्री बिना आधिकारिक पंजीकरण के हज करने के लिए करते थे।

 

Pls read:US: ट्रंप का गाजा पर कब्ज़ा और पुनर्विकास का प्रस्ताव, फलस्तीनियों की वापसी पर रोक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *