उत्तरकाशी: जनपद उत्तरकाशी के विकासखंड मोरी के मोरी-नैटवाड़-सांकरी-जखोल मोटर मार्ग (राज्य मार्ग सं0 48) के सुदृढीकरण को मंजूरी मिलने पर पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस मार्ग का सुदृढ़ीकरण कार्य होने से स्थानीय जनता को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।
विधायक दुर्गेश्वर लाल ने बताया कि लंबे समय से इस मार्ग के सुदृढीकरण की मांग उठाई जा रही थी, जिस पर मुख्यमंत्री ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए इस कार्य को मंजूरी दी है। उन्होंने कहा कि इस कार्य को मंजूरी मिलने से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी आसानी होगी।
विगत दिवस हुई व्यय वित्त समिति (ईएफसी) की बैठक में इस मार्ग का हॉटमिक्स/ एफ०डी०आर० तकनीक द्वारा सुदृढीकरण का कार्य (लम्बाई 42.15 किमी) को मंजूरी दी गई थी।
यह मार्ग स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण है और इसका सुदृढीकरण क्षेत्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
Pls read:Uttarakhand: देहरादून में कांग्रेस का ईडी कार्यालय के सामने प्रदर्शन