उत्तरकाशी, 25 फरवरी: कथियान-डांगूठा मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। एक बोलरो गाड़ी अनियंत्रित होकर गरही खाई में जा गिरी।
हादसे में दो लोगों की मौत:
- 
हादसे में ग्राम ऐठान निवासी जयेंद्र सिंह (48) और हुकम सिंह (40) की मौके पर ही मौत हो गई। 
- 
शनिवार सुबह हादसे की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
सेब के बगीचे से लौटते समय हुआ हादसा:
- 
जयेंद्र सिंह और हुकम सिंह अपने सेब के बगीचे से रात को घर लौट रहे थे, तभी उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया। 
ऐठान गांव में कोहराम:
- 
हादसे के बाद ऐठान गांव में कोहराम मचा हुआ है। 
- 
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 
pls read:Uttarakhand: मानव वन्यजीव संघर्ष को कम करने के लिए प्रभावी प्रयास किये जाएं- सीएम धामी