Uttarakhand: पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक – The Hill News

Uttarakhand: पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम धामी ने जताया शोक

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए अपनी विधानसभा सीट रिक्त करने वाले पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का निधन हो गया है। भाजपा ने धामी के खटीमा से हारने के बाद उन्हें सीएम बना दिया था, जिसके बाद वह उपचुनाव में चंपावत सीट से उतरे। जहां कैलाश गहतोड़ी विधायक थे। लगातार दो बार चंपावत के विधायक रहे गहतोड़ी 15 अगस्त 1968 को चंपावत जिले में जन्मे गहतोड़ी पहली बार 2017 में भाजपा के टिकट से चंपावत के विधायक चुने गए। उन्होंने कांग्रेस के हेमेश खर्कवाल को 17 हजार मतों के अंतर से हराया था।

2022 के विधानसभा चुनाव में गहतोड़ी ने फिर से खर्कवाल को पराजित किया। इसके पीछे उनकी सामाजिक छवि, उनके द्वारा किए विकास कार्यों को आधार बताया गया। सीएम धामी के लिए विधायकी छोड़ने वाले गहतोड़ी को जून 2022 में वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया।

 

यह पढ़ेंःUttarakhand: देहरादून के गोविंदगढ़ में 15 झोपड़ियों में आग लगने का मुख्यमंत्री धामी ने लिया संज्ञान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *