Congress: प्रियंका गांधी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती – The Hill News

Congress: प्रियंका गांधी की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

देहरादून। कांग्रेस पार्टी की महासचिव और राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई है। वह अस्पताल में भर्ती हैं। प्रियंका गांधी ने खुद एक्स पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी और न्याय यात्रा में शामिल नहीं होने का दुख जताया।

बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोडों न्याय यात्रा में प्रियंका 16-21 फरवरी तक और फिर 24-25 फरवरी तक रहने वाली है। जयराम रमेश ने कहा कि 22 और 23 फरवरी यात्रा के लिए विश्राम का दिन है। साथ ही 24 और 25 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में यात्रा फिर से शुरु होगी। इससे पहले शुक्रवार को यात्रा बिहार के सासारम और मोहनिया पहुंची। इसके बाद यह यात्रा मोहनिया से होते हुए चंदौली में प्रवेश करेगी और फिर आगे की यात्रा शुरु होगी। स्वस्थ होने के बाद प्रियंका गांधी भी इस रैली में शामिल होंगी।

बता दें कि शुक्रवार को इस यात्रा में शामिल होने के लिए राजद नेता तेजस्वी यादव भी सासाराम पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी के साथ खुली जीप में सवार होकर रैली की। तेजस्वी यादव जीप चला रहे थे, वहीं राहुल गांधी बगल की सीट में बैठे हुए थे। जीप के पीछे लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष मीरा कुमार बैठी हुई थीं। इस दौरान दोनों नेताओं को देखने के लिए भारी संख्या में लोग पहुंचे थे।

 

यह पढ़ेंःUttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने गौचर में किया रोड शो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *