बाजपुर। कैंटर की टक्कर से आटो सवार दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह मुंडिया कला बहादुरगंज निवासी निशांत (15) पुत्र चंद्रपाल, अर्जुन (13) पुत्र भारत व रवि (14) पुत्र ओमपाल तीनों स्वार टांडा में रिश्तेदारी में गए हुए थे। बीते शुक्रवार की देर शाम सीएनजी आटो में बैठकर वापस घर लौट रहे थे। उत्तर प्रदेश बार्डर मानपुर के पास स्थित इंडियन गैस एजेंसी की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने आटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में आटो सवार तीनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन में जब परिजन निशांत को बाजपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए ले गए तब तक उसने दम तोड़ दिया। वहीं अर्जुन को स्वार के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया तो चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक निशांत का शव बाजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मृतकों के स्वजन ने बताया गया कि निशांत और अर्जुन एक ही क्लास में थे। वह इंटर कालेज बाजपुर में कक्षा 10 के छात्र थे।
यह पढ़ेंःUttarakhand: नाबार्ड ऋण प्रस्तावों की स्वीकृति में लाए तेजी- मुख्य सचिव संधु