Himachal: आपदा में सात परिवारजनों को गंवा चुकी नीतिका से मिलने शिमला पहुंची प्रियंका गांधी

शिमला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार सुबह समरहिल पहुंचीं। यहां उन्होंने आपदा में अपने परिवार के 7 लोगों को गंवा चुकी नीतिका से मुलाकात की। प्रियंका का यह दौरा पूरी तरह गुप्त रखा गया था। यहां तक की सुरक्षा एजेंसियों को भी इसकी भनक तक नहीं लगी। प्रियंका वाड्रा नीतिका के घर पहुंचीं व उनका ढांढस बंधाया। नीतिका के पति भी वहीं पर मौजूद थे। करीब डेढ़ घंटे तक प्रियंका गांधी समरहिल में रहीं।

बता दें कि नीतिका के पूरे परिवार की समरहिल हादसे में मौत हो गई थी। नीतिका की शादी पंजाब में हुई है। 14 दिन पहले यानि 13 सितंबर को प्रियंका गांधी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने शिमला आईं थीं। इस दौरान वह समरहिल गईं थीं। आपदा में अपनों को गंवा चुके लोगों से मुलाकात की थी। लेकिन दिवंगत पवन शर्मा के परिवार से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई थी। क्योंकि उनके परिवार का कोई भी सदस्य उस समय वहां मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा था कि जब वह दोबारा शिमला आएंगी तो जरूर मिलने के लिए जाएंगी

 

pls read:Himachal: आपदा राहत में रूटीन ग्रांट के अलावा केंद्र से नहीं मिली फूटी कौड़ी- रोहित ठाकुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *