Uttarakhand: नागरिक सेवाएं एक स्थान पर उपलब्ध कराने को बने पोर्टल- सीएम धामी

देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि जन सेवाओं की आम जन तक पहुंच आसान बनाई जानी चाहिए। इसके लिए विभागों को समयबद्धता के साथ अपनी सेवाएं आनलाइन करने पर ध्यान देना होगा। उन्होंने सभी सेवाएं एक स्थान पर उपलब्ध कराने के लिए पोर्टल बनाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सचिवालय में सेवा का अधिकार आयोग के स्तर पर संचालित कार्यक्रमों एवं प्रक्रियाओं की गहन समीक्षा की। सेवा के अधिकार के अंतर्गत सेवाओं के निस्तारण में उन्होंने सरलीकरण, समाधान एवं संतुष्टि के भाव को आत्मसात करने का मूल मंत्र दिया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की कतिपय अन्य सेवाओं की भांति सेवा के अधिकार क्षेत्र में देश में माडल राज्य के रूप में पहचान बननी चाहिए। इस दिशा में प्रयास किए जाएं। जन सेवाओं की समुचित जानकारी देने के लिए नागरिकों को इससे जोडऩा होगा। समस्याओं के निस्तारण के साथ जनता को संतुष्ट करने के प्रयास होने चाहिए। इसके लिए जिलों में समय-समय पर शिविर लगाए जाएं। प्रशिक्षण की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जाना होगा।

 

यह पढ़ेंःHimachal: केदारनाथ आपदा की तरह हिमाचल आपदा में केंद्र करे हिमाचल की मदद- सीएम सुक्खू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *