dehradun : मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर नाबालिक से किया दुष्कर्म, पहुंचा जेल, छूटने के बाद किशोरी की विधवा मां को दे रहा है धमकी – The Hill News

dehradun : मुस्लिम युवक ने नाम बदलकर नाबालिक से किया दुष्कर्म, पहुंचा जेल, छूटने के बाद किशोरी की विधवा मां को दे रहा है धमकी

देहरादून। एक मुस्लिम किशोर बाबर ने नाम बदलकर पहले नाबालिग से दुष्कर्म किया। अब वह जेल से छूटने के बाद दोबारा पीड़ित के घर आकर उसकी विधवा मां को धमकी दे रहा है। बाबर बोल रहा है कि दोबारा उसकी बेटी को उठाकर ले जाएगा। डरी सहमी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।

नेहरू कालोनी की रहने वाली एक महिला ने पुलिस को बताया कि वह विधवा महिला है और उसकी एक नाबालिग बेटी है। सिंघल मंडी नेहरू कालोनी निवासी एक किशोर वर्ष 2021 में अपना नाम राहुल राम बताकर उसे बहला फुसला अजमेर ले गया, जहां आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसपर बाबर को जेल की हवा खानी पड़ी और मुकदमा अभी चल रहा है। जेल से छूटते ही बाबर दोबार किशोरी के घर आ पहुंचा और उशकी मां को धमकाने लगा। विधवा मां ने तहरीर दी है कि बाबर और उसका परिवार उनको लगातार धमका रहे हैं। नेहरू कालोनी के थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि आरोपित भी नाबालिग है, जिसे पकड़ लिया गया है। उसे जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यह पढ़ेंःindian railway: बालेश्वर ट्रेन हादसे में अब तक 288 लोगों की मौत, विपक्ष ने मांगा रेल मंत्री का इस्तीफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *