हिमाचल प्रदेश के सभी न्यायालयों में 13 मई को प्री-लिटिगेशन और लंबित मामलों के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तरलोक सिंह चौहान कार्यकारी अध्यक्ष के निर्देशानुसार वाहन चालान मामलों के निपटारे लिए एक विशेष ऑनलाइन लोक अदालत लगेगी।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के सदस्य सचिव प्रेम लाल रांटा ने बताया कि इसमें पुलिस विभाग और परिवहन विभाग के साथ समन्वय किया जा रहा है। सभी पक्षकारों को मोबाइल संदेश के माध्यम से उनके मामले की जानकारी उपलब्ध करवाने के साथ-साथ अपने ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से आम जनता को कंपाउंडिंग शुल्क ऑनलाइन जमा करने की सुविधा भी दी जा रही है। आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जागरूक किया जा रहा है। अब तक, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटान के लिए विभिन्न अदालतों ने 44,000 से अधिक मामलों की पहचान की है और यह आंकड़ा आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ने की संभावना है।
यह पढ़ेंःuttarpradesh : निकाय चुनाव में भाजपा ने पांच सौ बागियों को दिखाया बाहर का रास्ता