North Korea : जापानी समुद्री क्षेत्र के निकट दागी ब्लास्टिक मिसाइल – The Hill News

North Korea : जापानी समुद्री क्षेत्र के निकट दागी ब्लास्टिक मिसाइल

सियोल। उत्तर कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी तट से समुद्र में एक मिसाइल दागी है, जिससे दक्षिण कोरिया और जापान पर हलचल तेज ह गई है। जापान के तट रक्षक ने कहा कि उत्तर कोरिया ने एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है, जो जापान के समुद्री क्षेत्र से कुछ दूर गिरी है।

जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उत्तर कोरिया द्वारा संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने के बाद गुरुवार सुबह जापान सरकार ने उत्तरी होक्काइडो क्षेत्र के निवासियों से आश्रय लेने का आग्रह किया है। जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के हवाले से समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि उत्तर कोरिया की मिसाइल जापानी क्षेत्र में नहीं गिरी है। योनहाप समाचार एजेंसी ने दक्षिण कोरिया की सेना का हवाला देते हुए बताया कि उत्तर कोरिया ने गुरुवार सुबह समुद्र की ओर एक बैलिस्टिक मिसाइल दागी है।

यह पढ़ेंःChina : चीन ने ताइवान के हवाई क्षेत्र को घोषित किया नो फ्लाइंग जोन

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *