chardham yatra : चार धाम यात्रा में अब दर्शनों के लिए यात्रियों को मिलेंगे टोकन

देहरादून। इस बार चारधाम यात्रा श्रद्धालुओं को कतार में लगकर दर्शन करने का इंतजार नहीं करना होगा। यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद दर्शन के लिए टोकन जारी करेगा। यह टोकन एक-एक घंटे के स्लॉट पर दिए जाएंगे, जो चार घंटे के लिए मान्य होगा।

टोकन सिस्टम की व्यवस्था देश के कई प्रसिद्ध मंदिरों में है। चारधाम में इस व्यवस्था को बनान के पीछे औचित्य यह है कि यहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, लेकिन उन्हें दर्शन के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ता है। पर्यटन विकास परिषद ने तय किय है कि बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री में मंदिरों के प्रवेश द्वार पर पर्यटन विकास परिषद की ओर से यह टोकन दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *