breaking news : रोजवेज कर्मचारियों के आंदोलन के चलते आज बसों का संचालन ठप, 31 से अनिश्चितकालीन हड़ताल – The Hill News

breaking news : रोजवेज कर्मचारियों के आंदोलन के चलते आज बसों का संचालन ठप, 31 से अनिश्चितकालीन हड़ताल

देहरादून। उत्तराखंड में रोडवेज कर्मचारियों के आंदोलन के चलते आज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। आंदोलन के कारण आज देहरादून समेत प्रदेशभर में रोडवेज बसों का संचालन ठप रहेगा। वहीं, दिल्ली समेत दूसरे प्रदेशों में जाने वाली बसों का संचालन भी रोडवेज कर्मचारी नहीं करेंगे। अगर आज विभाग की संगठन के साथ वार्ता असफल रही तो 31 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाएगी।

ऋषिकेश में सुबह 5 बजे से रोडवेज की 69 बसों का संचालन बंद रहा। बसों का संचालन ना होने से यात्रियों, कामकाजी लोगों और कॉलेज के छात्रों को परेशानी उठानी पड़ी। दरअसल, विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे उत्तराखंड परिवहन निगम कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की बुधवार को प्रबंधन से वार्ता विफल हो गई थी। इसके बाद प्रबंधन ने उन्हें बृहस्पतिवार को दोबारा वार्ता को बुलाया था। लेकिन फिर बात नहीं बनी।

यह भी पढ़ेंः #JOSHIMATH : जोशीमठ में 460 जगह 50 मीटर तक गहरी दरारें, प्रभावित क्षेत्र का कभी भी धंस सकता है 30 प्रतिशत हिस्सा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *