देहरादून। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक के मामले में थाना अध्यक्ष नेहरू कॉलोनी को सस्पेंड कर दिया है।बता दें कि बीते दिन 4 नवंबर को मुख्यमंत्री के दून विश्वविद्यालय परिसर, केदारपुरम में आयोजित इगास – 2022 कार्यक्रम में आगमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक हुई। एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक नेहरू कॉलोनी मुकेश त्यागी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।