breaking news: केदारनाथ धाम के लिए रोपवे निर्माण परियोजना को मिली स्वीकृति – The Hill News

breaking news: केदारनाथ धाम के लिए रोपवे निर्माण परियोजना को मिली स्वीकृति

केदारनाथ धाम के लिए रोपवे निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। परियोजना को राष्ट्रीय वन्य जंतु बोर्ड से मंजूरी मिल गई है। एक हजार करोड़ रुपये की इस परियोजना से केदारधाम का रास्ता आधे घंटे में कवर हो जाएगा।

केदारनाथ के लिए रोपवे बन जाने के बाद सोनप्रयाग से केदारनाथ की यात्रा महज 30 मिनट में पूरी हो जाएगी। रोपवे की क्षमता प्रति घंटा पांच हजार यात्रियों को ले जाने की होगी। साथ ही राष्ट्रीय वन्य जंतु बोर्ड ने रामबाड़ा से गरुड़चट्टी तक साढ़े पांच किलोमीटर पैदल ट्रैक के निर्माण को भी मंजूरी दे दी है। यह मार्ग 2013 की आपदा में पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।

प्रमुख सचिव, वन एवं लोनिवि, आरके सुधांशु ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रीय वन्य जंतु बोर्ड ने केदारनाथ सेंक्चुरी एरिया में रोपवे के निर्माण को स्वीकृति दे दी है। साथ ही केदारनाथ के पैदल ट्रेक व हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना को भी बोर्ड ने हरी झंडी दिखा दी है। इन परियोजनाओं का निर्माण केंद्र सरकार की पर्वतमाला परियोजना के तहत किया जाएगा। इस परियोजना में कुल 26 हेक्टेयर जमीन अधिग्रहीत की जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *