Election news: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 27 सीटों पर मतदान – The Hill News

Election news: उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 27 सीटों पर मतदान

लखनऊ । उत्‍तर प्रदेश विधान परिषद की 36 में से 27 सीटों पर आज सुबह आठ बजे से मतदान जारी है। 36 सीटों में से नौ पर कोई प्रत्याशी भाजपा के खिलाफ नहीं उतारा गया। इस कारण नौ सीटों पर भाजपा प्रत्‍याशियों का निर्विरोध निर्वाचन तय है। यूपी एमएलसी चुनाव का परिणाम 12 अप्रैल को आएगा।

जिन सीटों पर मतदान हो रहा है, उनमें कई सीटें ऐसी हैं जहां नामांकन से ठीक पहले प्रत्याशी ने अपना नाम वापस ले ल‍िया तो कहीं नामांकन करते समय हुई गलत‍ियां दूर करने के ल‍िए जब प्रत्‍याश‍ियों को बुलाया गया तो वो समय पर पहुंचे ही नहीं।

इसके चलते नौ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों का निर्विरोध चुना जाना तय माना जा रहा है। ज‍िनमें श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत मिर्जापुर-सोनभद्र, ओम प्रकाश सिंह मथुरा-एटा-मैनपुरी, आशीष यादव मथुरा-एटा-मैनपुरी, वागीश पाठक बदायूं, अशोक अग्रवाल हरदोई, अनूप गुप्ता लखीमपुर खीरी, जितेंद्र सिंह सेंगर बांदा-हमीरपुर, ऋषिपाल सिंह अलीगढ़, नरेन्द्र भाटी बुलंदशहर सीट शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *