Uttarakhand breaking: पुराने मंत्रियों के नहीं बदलेंगे विभाग, नयों को नई जिम्मेदारी – The Hill News

Uttarakhand breaking: पुराने मंत्रियों के नहीं बदलेंगे विभाग, नयों को नई जिम्मेदारी

देहरादून। धामी मंत्रिमंडल में शामिल आठ मंत्रियों को आज विभागों का आवंटन हो सकता है। मंगलवार से विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है, ऐसे में मंत्रियों को विभाग आवंटित करने होंगे।

धामी सरकार में पुराने मंत्रिमंडल के पांच मंत्रियों को फिर से जगह मिली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि इन मंत्रियों को पुराने विभागों से ही नवाजा जा सकता है। सतपाल महाराज को पुन: पर्यटन, लोनिवि संस्कृति, धर्मस्व जैसे विभाग दिए जा सकते हैं। वहीं सुबोध उनियाल, धन सिंह रावत, गणेश जोशी और रेखा आर्य को भी उनके पुराने विभागों की जिम्मेदारी मिल सकती है।

वहीं, पिछली विधानसभा के अध्यक्ष रहे प्रेमचंद अग्रवाल को संसदीय कार्य मंत्री का महत्वपूर्ण जिम्मा सौंपा जा सकता है। नए चेहरों के रूप में सौरभ बहुगुणा और चंदन राम दास को भी इस कैबिनेट में शामिल किया गया है। सौरभ को खेल, युवा एवं परिवहन मंत्रालय दिए जाने की संभावना है। वहीं चंदन राम दास को पंचायतीराज, पेयजल एवं ग्रामीण विकास जैसे मंत्रालय दिए जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *