शिमला। हिमाचल प्रदेश में अब अब घर बैठे ही लर्निंग लाइसेंस बना सकेंगे। लर्निंग लाइसेंस के लिए टेस्ट देने भी घर से आफिस नहीं जाना पड़ेगा। ई परिवहन व्यवस्था के माध्यम से परिवहन क्षेत्र में लर्निंग लाइसेंस को छोड़ लगभग हर सेवा आनलाइन है। 2022-23 में लर्निंग लाइसेंस को भी ई परिवहन व्यवस्था में शामिल किया जाएगा। अब घर बैठे ही लर्निंग लाइसेंस बनाया जा सकेगा। आनलाइन टेस्ट की सुविधा भी प्रदान कर दी जाएगी। हालांकि पक्का लाइसेंस बनाने के लिए ड्राइविंग ट्रायल देना ही पड़ेगा। लेकिन इससे पहले लर्निंग लाइसेंस के टेस्ट के लिए भी लोगों को अपना कामकाज छोड़कर सरकारी दफतरों के चक्कर लगाने पड़ते थे। इस संबंध में ई परिवहन व्यवस्था में सरकार की ओर पूरी व्यवस्था कर दी जाएगी।