National News: भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल के उन्नत वर्जन का किया सफल परीक्षण – The Hill News

National News: भारतीय नौसेना ने ब्रह्मोस मिसाइल के उन्नत वर्जन का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना ने आज ब्रह्मोस मिसाइल के एडवांस वर्जन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। भारतीय नौसेना ने कहा कि आज हमने आईएनएस चेन्नई से विस्तारित दूरी की ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की सटीकता का सफलतापूर्वक प्रदर्शन किया। भारतीय नौसेना ने कहा है कि परीक्षण के दौरान मिसाइल ने सटीक निशाने पर हमला करने में सफलता हासिल की है। बता दें कि ब्रह्मोस मिसाइल और आईएनएस चेन्नई दोनों स्वदेशी रूप से निर्मित हैं। ये भारतीय मिसाइल और जहाज निर्माण कौशल की अत्याधुनिकता को प्रदर्शित करते हैं। भारत के इस मिसाइल परीक्षण को आत्मनिर्भर भारत मिशन की सफलता के लिए मील का पत्थर माना जाता है। ब्रह्मोस भारतीय नौसेना के युद्धपोतों का मुख्य हथियार सिस्टम है। इसका एक अंडरवाटर वेरिएंट भी विकसित किया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल ना केवल भारत की पनडुब्बी कर सकेंगी। बल्कि मित्र देशों को भी निर्यात किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *