खौफनाक, पर ‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’ – The Hill News

खौफनाक, पर ‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’

कहते हैं कि ‘जाको राखे साइयां, मार सके ना कोय’ यही बात आज हमें एक वीडियो में देखने को मिली। इस वीडियो को देखकर यकीनन आपको भरोसा हो जाएगा कि धरती पर कोई न कोई शक्ति निवास करती है, जो इंसान के कर्मों से उसका भाग्य बदल देती है।  क्योंकि जिंदगी में कुछ घटनाएं ऐसी घटती हैं, जिन पर इंसान का कोई बस नहीं होता। ऐसी घटनाएं ही हमें ईश्वर के अस्तित्व को मानने पर मजबूर करती हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है। इसे देखने के बाद आपको भी लगेगा कि इसमें उस शख्स का बचना असंभव था, लेकिन ईश्वर की कृपा है कि इतने खौफनाक एक्सीडेंट में शख्स को खरोंच तक नहीं आई। वायरल हो रहा वीडियो देखकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। वीडियो पाकिस्तान का बताया जा रहा है। वीडियो के अनुसार, पाकिस्तान के स्पैंटिक पहाड़ी बेस कैंप में कुछ पर्वतारोहियों ने अपने तंबू गाड़ रखे थे। वीडियो में दो पर्वतारोही चहलकदमी करते दिखाई दे रहे वीडियो में इसी दौरान एक भारी भरकम पत्थर पहाड़ी से उड़कर एक पर्वतारोही के ऊपर गोली की रफ्तार में गिरने ही वाला होता है। हालांकि वह पत्थर उड़कर पर्वतारोही के थोड़ा आगे निकल जाता है। पत्थर देखने में इतना वजनी लग रहा है कि अगर गलती से भी पर्वतारोही के ऊपर गिर जाता तो उसकी मौत निश्चित थी। वीडियो में देखा जा सकता है कि पर्वतारोही पत्थर की चपेट में आने से बच जाता है। आप सुन सकते हैं कि घटना का वीडियो बना रहे एक शख्स की यह दृश्य देखकर चीख निकल जाती है। वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर  शेयर किया गया है, जहां से इसे खूब देखा जा रहा है। वीडियो पर अब तक 30 हजार से अधिक व्यूज आ चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *