देहरादून। कांग्रेस की राष्टीय महासचिव प्रियंका गांधी देहरादून पहुंच गई है। कांग्रेस के प्रतीज्ञा पत्र को जारी करने के लिए प्रियंका का दौरा तय हुआ है। प्रतीज्ञा पत्र जारी करने के बाद प्रियंका वर्चुअल संबोधन भी करेगी। प्रियंका के आगमन पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने उनका स्वागत किया है।