कांग्रेस भवन के सामने प्रदर्शन को पहुंचे भाजयुमो कार्यकर्ता से कांग्रेसियों की नोकझोंक

देहरादून। आज भाजपा कार्यकर्त्‍ताओं ने देहरादून में एस्‍लेहाल के पास स्थित कांग्रेस भवन के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्याकर्त्‍ताओं के बीच नौंकझोंक हुआ। इस दौरान दोनों की ओर से एक दूसरे के पुतले जलाए गए।

पुलिस बल ने किसी तरह मामला शांत कराया। भाजयुमो कार्यकर्त्‍ता पंजाब की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सुरक्षा में चूक और उनके काफिले को रोकने का प्रयास के विरोध में कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने गए थे। महानगर के भाजयुमो नेताओं ने पंजाब की घटना को एक सोची समझी साजिश करार दिया। इस घटना की निंदा करते हुए भाजयुमो कार्यकर्त्‍ता कांग्रेस भवन पहुंचे और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंका। इस दौरान कांग्रेसी भी विरोध करने पहुंच गए और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। दोनों पक्षों में नोकझोंक हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *