प्रधानमंत्री मोदी की रैली में विरोध करने जा रहे युंका कार्यकर्ता गिरफ्तार – The Hill News

प्रधानमंत्री मोदी की रैली में विरोध करने जा रहे युंका कार्यकर्ता गिरफ्तार

खबरें सुने

गदरपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हल्द्वानी में आयोजित रैली का विरोध करने जा रहे यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं को थाने में बंद दिया। रैली खत्म होने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।

गुरुवार को यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व में काफी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री मोदी की रैली का विरोध करने हल्द्वानी जा रहे थे। इसकी सूचना लगते ही पुलिस कर्मी सक्रिय हो गए। गूलरभोज पुलिस चौकी के उप निरीक्षक सुनील सुतेडी पुलिस कर्मियों के साथ गूलरभोज तिराहे पर पहुंच गए। जैसे ही कांग्रेस कार्यकर्ता गूलरभोज रोड पर पहुंचे पहले से ही मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। पुलिस बमुश्किल प्रदेश अध्यक्ष भुल्लर को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार होने वालों में मनीष चौधरी, शाकिर अली, विशाल मक्कड़, सार्थक अरोरा, मनदीप नरवाल, गौरव चौधरी, दीपक कुमार, साहिल गुंबर, बनवारीलाल, जगन्नाथ सरकार, पवन उपकारी, संजय सिंह, गोविद कश्यप, दिनेश सिंह, संदीप सिंह आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *