भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा हरिद्वार से शुरू करेंगे विजय संकल्प यात्रा, रोड शो से भरेंगे चुनावी हुंकार – The Hill News

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा हरिद्वार से शुरू करेंगे विजय संकल्प यात्रा, रोड शो से भरेंगे चुनावी हुंकार

खबरें सुने

देहरादून। उत्तराखंड में विधानसभा चुनावी तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। वे हरिद्वार से गढ़वाल मंडल के लिए विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत करेंगे। उधर, कुमाऊं मंडल की यात्रा 19 दिसंबर को बागेश्वर से केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर रवाना करेंगे। गढ़वाल क्षेत्र में यह भाजपा की यह यात्रा 2660 किमी और कुमाऊं में 1890 किमी का सफर तय करेगी। इस दौरान प्रदेश सरकार के पांच साल के कार्यकाल और डबल इंजन की उपलब्धियों की जानकारी जनता को दी जाएगी। विजय संकल्प यात्रा हरिद्वार में हरकी पैड़ी से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में शुरू होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष वहां सभा को संबोधित करने के बाद एक बडे़ रो शो में भी भाग लेंगे।  यात्रा के दौरान प्रदेश भर में कई जगह सभाएं, रोड शो जैसे कार्यक्रम होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *