यूक्रेन और रूस की सीमा पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। यूक्रेन ने शुक्रवार को दावा किया कि रूस ने सीमा पर 94 हजार से अधिक सैनिकों को तैनात किया है और जनवरी के अंत तक इसमें और इजाफा हो सकता है। दोनों देशों के बीच तनाव पर अमेरिका की भी पैनी नजर है।अमेरिकी खुफिया अधिकारियों ने पता लगाया है कि रूस यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई करने की फिराक में है और इसकी शुरुआत 2022 की शुरुआत में हो सकती है। इसके लिए रूस यूक्रेन की सीमा पर 1 लाख 75 हजार सैनिकों की तैनात करने की योजना बना रहा है। इनमें से आधे से ज्यादा सैनिक यूक्रेन की सीमा के पास विभिन्न बिंदुओं पर तैनात हैं। इस बात की जानकारी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन प्रशासन के एक अधिकारी ने समाचार एजेंसी एपी को नाम न छापने की शर्त पर बताया है।