Punjab: पंजाब सरकार द्वारा 10 सी.डी.पी.ओ को डी.पी.ओज के रूप में पदोन्नति: डॉ. बलजीत कौर

  • **कहा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार कर्मचारियों की भलाई के लिए प्रतिबद्ध *
  • *सी.डी.पी.ओज द्वारा लंबे समय से पदोन्नति की मांग की जा रही थी*

चंडीगढ़, 29 अगस्त:
मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार जहां सभी वर्गों की भलाई के लिए कार्यशील है, वहीं कर्मचारियों की भलाई और उन्हें समय पर पदोन्नति देने के लिए भी प्रतिबद्ध है। इसी के तहत, सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग के 10 जिला कार्यक्रम अधिकारियों को पदोन्नति दी गई है।

सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार ने सी.डी.पी.ओजकी लंबे समय से चली आ रही पदोन्नति की मांग को पूरा कर दिया है। उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा, महिला और बाल विकास विभाग के 10 बाल विकास परियोजना अधिकारियों (सी.डी.पी.ओज) को जिला कार्यक्रम अधिकारियों (डी.पी.ओज) के के तौर पर पदोन्नति दी गई है।

इस अवसर पर पदोन्नत जिला कार्यक्रम अधिकारियों को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री ने उन्हें समर्पण भाव और ईमानदारी से काम करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि यह विभाग समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों की भलाई के लिए काम करता है। इसलिए उनका भी यह कर्तव्य है कि वे हमेशा सेवा भाव से अपनी ड्यूटी निभाएं।

उल्लेखनीय है कि विभाग के 10 पदोन्नत जिला प्रोजेक्ट अधिकारियों में से एक अनुसूचित जाति से संबंधित है।

 

Pls read:Punjab: पंजाब पुलिस ने पाक-अधारित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *