पिथौरागढ़ हवाई सेवा को सरकार ने की स्टेट प्लेन देने की पेशकश

देहरादून। देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा संचालन शुरू करने में आ रही दिक्कत को देखते हुए अब प्रदेश सरकार ने इसके समाधान का एक नया रास्ता निकाला है। प्रदेश सरकार ने केंद्र को इसके लिए अपना आठ सीटर स्टेट प्लेन बी-200 देने की पेशकश की है। अब इस पर केंद्र की अनुमति का इंतजार है।

केंद्र सरकार ने वर्ष 2018 में उड़ान योजना के तहत देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा का संचालन शुरू की। यह हवाई सेवा देहरादून से पंतनगर और पिथौरागढ़ के बीच चली। इसे अच्छा रुझान भी मिला। दरअसल, इस मार्ग पर नौ सीटर विमान को चलाने की अनुमति दी गई थी। इसका किराया भी काफी कम था। किराया कम होने के कारण इसमें यात्री भी खूब आ रहे थे लेकिन इसमें तकनीकी दिक्कतें आने लगी। इससे यह सेवा लड़खड़ाने लगी। इस कारण इसके संचालन का समय घटाया गया। बाद में यह संचालन अनियमित हो गया। कोरोना काल से ठीक पहले यह सेवा बंद हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *