पिंजरा लगाया था गुलदार के लिए आ फंसा मगरमच्छ

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर से बड़ी खबर सामने आई है यहां नानकमत्ता क्षेत्र में वन विभाग द्वारा गुलदार को पकड़ने के लिए लगाए गए पिंजरे में गुलदार तो नहीं फंसा अलबत्ता एक विशालकाय मगरमच्छ कैद हो गया। पिंजरे में फंसे मगरमच्छ को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा , सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पिंजरे से निकालकर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विगत 26 सितम्बर को बिडौरा निवासी चार वर्षीय लवजीत सिंह को गुलदार उठा ले गया था। बाद में किशोर का शव जंगल में बरामद किया गया। घटना के उपरांत ग्रामीणों में आक्रोश के साथ ही समूचे क्षेत्र में दहशत व्याप्त हो गई ,ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को पकड़ने की मांग की थी। जिसके बाद वन विभाग ने ग्राम बिडौरा में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरे लगाये है।वन विभाग द्वारा लगाये गये पिंजरों में अभी तक गुलदार तो नहीं फंसा, अलबत्ता बीती रात खकरा नदी से निकलकर एक विशालकाय मगरमच्छ पिंजरे में कैद गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *