28 सितंबर तक राज्यभर में भारी बारिश का येलो अलर्ट – The Hill News

28 सितंबर तक राज्यभर में भारी बारिश का येलो अलर्ट

उत्तराखंड में सितंबर महीने के आखिरी दिनों में बारिश का सिलसिला जारी है। मौसम विभाग ने 28 सितंबर तक राज्यभर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। खासकर, कुमाऊं मंडल को लेकर भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 और 26 सितंबर को पहाड़ी क्षेत्रों, विशेषकर कुमाऊं में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशीय बिजली चमकने और तीव्र बौछार पड़ने की संभावना है। 27 सितंबर को देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तीव्र और भारी बारिश की संभावना जताई गई है। 28 सितंबर को नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं तीव्र या भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। इसके बाद अगले दो दिनों में मौसम में विशेष परिवर्तन नहीं है। वहीं उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में कई जगह बर्फबारी भी जमकर हो रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *