मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में आयोजित सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स संवाद कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश का समग्र विकास हमारा एजेंडा है। सभी के सहयोग से राज्य को आदर्श राज्य बनाना लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रदेश देवभूमि के साथ वीर भूमि भी है। वे स्वयं सैनिक परिवार में पले-बढ़े हैं। देश की सुरक्षा के प्रति सेना के गौरवपूर्ण योगदान का कोई मूल्य नहीं है।