प्रियंका ने खटीमा से साधा पीएम पर निशाना, कहा- ‘ केवल दो उद्योगपतियों की है मोदी सरकार ‘ – The Hill News

प्रियंका ने खटीमा से साधा पीएम पर निशाना, कहा- ‘ केवल दो उद्योगपतियों की है मोदी सरकार ‘

चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्तराखंड में कई जनसभाएं कर कांग्रेस की जीत के लिए पूरी ताकत लगा रही हैं। इस क्रम में खटीमा में प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार पर हमाला बोला। कहा कि मोदी सरकार केवल दो उद्योगपतियों की सरकार बनकर रह गई है। पूरे देश की नीतियां सिर्फ दो उद्योगपतियों के लिए चल रही हैं जो पीएम के दोस्त हैं। जब बजट आता है, तो गरीबों, किसानों, मध्यम वर्ग, छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए कुछ भी नहीं दिया जाता है। कहा कि एक राजनीतिक नेता का सबसे बड़ा कर्तव्य क्या है? जनता की सेवा, उनका विकास। आज सभी भाजपा नेता आपके सीएम से लेकर देश के पीएम तक केवल अपने विकास के बारे में सोच रहे हैं। कोई आपके बारे में नहीं सोच रहा है। गौरतलब है कि कांग्रेस पार्टी ने भी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है। महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी खटीमा, हल्द्वानी और श्रीनगर गढ़वाल में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी। इसके अलावा राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कोटद्वार, यमकेश्वर और नरेंद्रनगर में सभाएं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *