संतों की शरण में कर्नल कोठियाल – The Hill News

संतों की शरण में कर्नल कोठियाल

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल अब संतों की शरण में हैं। उन्होंने संत.महंतों और महामंडलेश्वरों से पिधानसभा के लिए जीत का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने सभी महात्माओं को केदारनाथ धाम त्रासदी के प्रतीक चिह्न के रूप में बनाये गए शिवलिंग एवं त्रिशूल भेंट किये। कर्नल कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड को विश्व के हिंदुओं की आध्यत्मिक राजधानी बनाना आप का सपना है। देश का संत समाज सनातन परंपराओं का बखूबी निर्वहन कर रहा है। राष्ट्र के निर्माण में संतों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *